शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) की बिक्री 12% बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 211 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में यह 173 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 22% की वृद्धि हुई है।
कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 1636 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 1457 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की बिक्री 12% बढ़ कर 1631 करोड़ रुपये हो गयी है, तो वहीं पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 1453 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:53 बजे 0.50% के नुकसान के साथ यह 130.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!