शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में ओरेकल फाइनेंशियल लिमिटेड (Oracle Financial Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 255 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में यह 252 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में  कंपनी की कुल आय भी 7% बढ़ कर 726 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 680 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12 बजे 0.85% की कमजोरी के साथ यह 3,202.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!