शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मुनाफा 22% बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (ICICI Bank Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 2645 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 2174 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 22% की वृद्धि हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 13% बढ़ कर 18,715 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 16,497 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई मे बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:48 बजे 0.56% की बढ़त के साथ यह 1,221 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!