शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) का मुनाफा 18% घटा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Grasim Industries Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 549 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 669 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 18% की गिरावट आयी है।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 7% बढ़ कर 6768 करोड़ रुपये दर्ज हुई है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 6300 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:40 बजे 0.91% की कमजोरी के साथ यह 3014 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!