शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमिंस इंडिया (Cummins India) का मुनाफा बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कमिंस इंडिया लिमिटेड (Cummins India Ltd) के मुनाफे में 66% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 234 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में यह 141 करोड़ रुपये रहा था।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 13%  बढ़ कर 1089 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 962 करोड़ रुपये थी। 
कंपनी के नतीजों की खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए अब इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.99% की बढ़त के साथ यह 488.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!