शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) के मुनाफे में हल्की बढ़त

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (United Breweries Ltd) के मुनाफे में 17% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 34 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 29 करोड़ रुपये रहा था।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 13% घट कर 839 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 961 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर भाव लाल निशान पर चला गया। इस दौरान यह 760.35 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:41 बजे 2.24% के नुकसान के साथ यह 763.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख