शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) पर लगा 100 करोड़ रुपये का जुर्माना

उच्चतम न्यायालय ने स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के तूतीकोरिन संयंत्र पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है।
उच्चतम न्यायालय ने 2010 में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की वजह से कंपनी के तूतीकोरिन संयंत्र को बंद करने संबंधी फैसले को खारिज कर दिया है। 
उच्चतम न्यायालय ने कंपनी पर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के एवज में 100 करोड़ रुपये के जुर्माने का आदेश दिया है। कंपनी को इस जुर्माना राशि का 5 वर्षों के भीतर भुगतान करना होगा।
हालाँकि यह स्पष्ट किया गया कि उच्चतम न्यायालय का यह फैसला तमिलनाडू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उस फैसले से अलग है, जिसमें कंपनी के तूतीकोरिन संयंत्र से हानिकारक गैस रिसाव की वजह से संयंत्र को बंद करने का आदेश दिया गया था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 93.30 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर 1:18 बजे 3.23% की तेजी के साथ यह 92.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख