शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) का तूतीकोरिन संयंत्र रहेगा बंद

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के तूतीकोरिन स्थित ताँबा संयंत्र को लेकर मुसीबतों का दौर जारी है।
नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (National Green Tribunal) ने तूतीकोरिन संयंत्र के पुनर्संचालन के लिए अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है। एनजीटी के इस फैसले के बाद कंपनी के तूतीकोरिन स्थित ताँबा स्मेल्टिंग संयंत्र पर रोक जारी रहेगी।
एनजीटी ने अपने फैसले में संयंत्र से लीक गैस का हवाला देते हुए इसे पर्यावरणीय और मानवीय दृष्टि से हानिकारक बताया। 
गौरतलब है कि इससे पहले एनजीटी ने तूतीकोरिन के ताँबा संयंत्र की जाँच के लिए समिति बनाने का निर्णय दिया था। 
आज कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.25% की बढ़त के साथ 98.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख