शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) : सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) खरीदेगी

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) दक्षिण अफ्रीका की सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) कंपनी का पूर्ण अधिग्रहण करेगी। 
दक्षिण अफ्रीका की कंपनी सिप्ला मेडप्रो के शेयरधारकों ने सिप्ला के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सौदा लगभग 488 मिलियन डॉलर के आसपास होगा। 
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर 2012 में सिप्ला ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी सिप्ला मेडप्रो में 51% हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी में पूर्ण अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था।
सिप्ला मेडप्रो ने सिप्ला के 10 दक्षिण अफ्रीकी रैंड प्रति शेयर के हिसाब से हिस्सेदारी के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:20 बजे 2.39% की मजबूती के साथ 421.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख