शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) को मिली राहत

उच्चतम न्यायालय (SC) ने रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) की दवाओं पर रोक लगाने की अर्जी को खारिज कर दिया है।

उच्चतम न्यायालय ने कंपनी के खिलाफ मिलावटी दवाओं के उत्पादन और बिक्री के कोई सबूत न मिलने की वजह से रोक लगाने संबंधी अर्जी को खारिज कर दिया। 

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कंपनी पर मिलावटी दवाएँ बनाने व बेचने का आरोप लगाया था। इस मामले के निपटारे के लिए कंपनी ने 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2880 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। कंपनी के पॉन्टा साहिब और देवास संयंत्रों के बाद मोहाली संयंत्र में भी मिलावटी दवाओं के उत्पादन और बिक्री की खबरें सामने आने से कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगने हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 337.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1 बजे 2.60% की बढ़त के साथ यह 333.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख