शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 3057 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को जून महीने में विभिन्न स्तरों पर कई ठेके मिले हैं। 
ये ठेके 3057 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी को 1808 करोड़ रुपये का ठेका रिहायशी इमारतों और अस्पताल के निर्माण के लिए दिया गया है। कंपनी के जल एवं ऊर्जा विभाग को 628 करोड़ रुपये का ठेका झारखंड जल संसंधान विभाग से सिविल और इलेक्ट्रॉनिक कार्यों के लिए दिया गया है।
कंपनी के बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण विभाग को 442 करोड़ रुपये का ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से डि़जाइनिंग, इंजीनियरिंग, उत्पदान, आपूर्ति, जाँच और कमिशनिंग के लिए दिया गया है।
कंपनी के हेवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर विभाग को 179 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। 
कंपनी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर भी कई अतिरिक्त ठेके मिले हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 1,444.95 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर 12:10 बजे 2.66% की मजबूती के साथ 1,441.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!