शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) का मुनाफा 4% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 88 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 85 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 19% बढ़ कर 903 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 761 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के नतीजों की खबर के बाद कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। हालाँकि जल्दी ही यह सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। यह दोपहर 12:40 बजे 0.64% की बढ़त के साथ 265.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!