शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) का मुनाफा घट कर 4299 करोड़ रुपये, शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 12% घटा है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 4299 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4875 करोड़ रुपये रहा था।

हालाँकि, कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 52502 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 46783 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद बैंक का शेयर 1,575 रुपये तक नीचे लुढ़क गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 1:32 बजे 2.57% के नुकसान के साथ 1,618.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!