शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की दवा को मिली मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) की दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिली है। 

ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सीडियरी कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स इंक (Glenmark Generics Inc) की दवा एकैमप्रोसेट कैल्सियम (Acamprosate Calcium) के एएनडीए को अंतिम मंजूरी दी गयी है। इस दवा का इस्तेमाल नशे (शराब) के मरीजों के इलाज में किया जाता है। गौरतलब है कि यह केम्प्रैल (Campral) की जेनेरिक दवा है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:10 बजे कंपनी का शेयर 3.56% के नुकसान के साथ 548 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!