शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) को 3093 करोड़ रुपये का घाटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) के घाटे में कमी आयी है।
इस दौरान कंपनी का घाटा 3093 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 22451 करोड़ रुपये रहा था।
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 14% बढ़ कर 1,10,959 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में 97,478 रहा था।
शेयर बाजार में इंडियन ऑयल के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और यह 203 रुपये तक ऊपर चला गया। आखिरकार कंपनी का शेयर 0.47% की मजबूती के साथ 201.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!