शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी बीपीसीएल (BPCL)

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd) घाटे से मुनाफे में आ गयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा 150 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 8837 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 59075 करोड़ रुपये दर्ज हुआ, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 54862 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए इस खबर की प्रतिक्रिया बुधवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव होता रहा। आखिरकार कंपनी का शेयर 0.72% की मजबूती के साथ 285.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!