शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) : दूसरी इकाई ग्रिड से जोड़ी गयी

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्रचर (GMR Infrastrucure) की वरोरा बिजली परियोजना की दूसरी इकाई का संचालन शुरू हो गया है। 

जीएमआर एमको एनर्जी पावर संयंत्र की 2 गुणा 300 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई को ग्रिड से जोड़ा गया है। ग्रिड से जोड़े जान के साथ ही इसका संचालन प्रारंभ हो गया है। गौरतलब है कि कंपनी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में वरोरा बिजली संयंत्र की 600 मेगावाट संयंत्र की स्थापना कर रही है। कंपनी की 300 मेगावाट की पहली इकाई की कमिशनिंग मार्च 2013 में ही शुरू हो गयी थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:34 बजे कंपनी का शेयर 0.96% की कमजोरी के साथ 13.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख