शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके प्राप्त हुए हैं। 

कंपनी को जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में कुल 1793 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को कोल इंडिया (Coal India) की सब्सीडियरी नॉर्दन कोल फील्डस (Northern Coal Fields) से 550 करोड़ रुपये का ठेका मध्य प्रदेश में कोल हैंडलिंग परियोजना की इंजीनियरिंग, प्रॉक्यूरमेंट और निर्माण के लिए दिया गया है।
कंपनी को नेवेली लिग्नाइड कॉर्पोरेशन (Neyveli Lignite Corporation) से 700 लीटर व्हिल एग्जेवेटर्स की आपूर्ति और जाँच के लिए ठेका मिला है।
कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को 118 करोड़ रुपये का ठेका पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) से मिला है, जिसके तहत कृष्णापट्टनम अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना के साथ कुरनूल और नागापट्टनम के बीच 400 किलोवॉट ट्रांसमिशन लाइन की आपूर्ति, जाँच, परीक्षण और कमिशनिंग का काम करना है।
कंपनी को 1125 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे कंपनी का शेयर 1.60% की बढ़त के साथ 847 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख