शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन (Videocon) - बीपीसीएल (BPCL) को मिले तेल भंडार

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) ने ब्राजील के तटीय क्षेत्रों में तेल-गैस के नये भंडार खोज लिये हैं।

पेट्रोब्रास (Petrobras), वीडियोकॉन और बीपीसीएल (BPCL) ने संयुक्त रूप से ब्राजील के इस तटीय क्षेत्र सरगिपे (Sergipe) के एसईएएल-11 ब्लॉक में उच्च गुणवत्ता के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस भंडार का पता लगाया है।

गौरतलब है कि ब्राजील की राष्ट्रीय तेल कंपनी पेट्रोब्रास इस ब्लॉक की संचालक कंपनी है और इसमें 60% की हिस्सेदारी रखती है। दूसरी ओर वीडियोकोन और बीपीसीएल की इसमें 40% की हिस्सेदारी है।  
शेयर बाजार में वीडियोकॉन के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। दोपहर 1:18 बजे कंपनी का शेयर 8.30% की मजबूती के साथ 184 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!