शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्लच ऑटो (Clutch Auto) : नैविस्टार (Navistar) के खिलाफ मुकदमा सही

क्लच ऑटो (Clutch Auto) के धोखाधड़ी मुकदमे को सही ठहराया गया है। 

अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने नैविस्टार (Navistar) के खिलाफ क्लच ऑटो के मुकदमे को सही ठहराते हुए इसे बरकरार रखने की अनुमति दी है।

शिकागो कोर्ट ने नैविस्टार की धोखाधड़ी के मुकदमे को रद्द करने की अपील खारिज कर दी है।

गौरतलब है कि 18 मई 2008 को क्लच इंडिया ने नैविस्टार के साथ एक आपूर्ति समझौता किया था। इस समझौते के तहत क्लच इंडिया, नैविस्टार के लिए क्लचेच का उत्पादन और आपूर्ति करती थी। नैविस्टार पर आरोप है कि उसने समझौते का उल्लंघन करते हुए 52 लाख डॉलर के क्लचेच खरीदने से इंकार कर दिया।  

यह खबर आज शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में क्लच इंडिया के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.95% की बढ़त के साथ 14.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!