शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) : चीन की कंपनियों से मिलाया हाथ

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) ने संयुक्त उपक्रम (JV) के लिए एक समझौता किया है। 

आईएलऐंडएफएस की सब्सीडियरी कंपनी आईटीएनएल इंटरनेशनल (ITNL International) ने सिंगापुर में चीनी कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम की स्थापना के लिए समझौता किया है। इसमें संयुक्त उपक्रम में आईआईपीएल की 28% हिस्सेदारी होगी, जिसके तहत सड़कों, सुरंगों और पुलों की जाँच और निर्माण आदि से संबंधित कार्यों को किया जायेगा। 

दूसरी तरफ, आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन की स्पेन स्थित सब्सीडियरी कंपनी एल्सामेक्स (Elsamex) को यूक्रेन की स्टेट रोड एजेंसी से एक ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को यूक्रेन में एम06 हाईवे के कार्यों का जिम्मा सौंपा है। यह ठेका लगभग 427 करोड़ रुपये का है।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 128 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:45 बजे यह 2.40% की बढ़त के साथ 125.70 रुपये पर है। 
 
 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!