शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आया धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank)

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) को 119.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
पिछले साल की समान तिमाही में इसे 4.39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
इस दौरान बैंक की कुल आमदनी भी घट गयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसकी कुल आय 327.52 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक की आय 352.11 करोड़ रुपये रही थी। हालाँकि बैंक के कुल व्यय में साल-दर-साल के आधार पर कुछ कमी अवश्य आयी है और यह 338.01 करोड़ रुपये से घट कर 335.13 करोड़ रुपये रह गया है। 
बीती तिमाही में बैंक के भारी घाटे में आने की मुख्य वजह प्रावधान (Provisioning) रहा है। बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2013 में 111.76 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले साल की समान अवधि में यह महज 9.71 करोड़ रुपये रहा था। 
डूबे कर्जों (NPA) के मोर्चे पर भी बैंक की चिंताएँ बढ़ती दिख रही हैं। इस दौरान बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) 4.19% से बढ़ कर 7.05% हो गया है, जबकि इसका शुद्ध एनपीए (Net NPA) 2.93% से बढ़ कर 4.64% हो गया है।  
शेयर बाजार में आज धनलक्ष्मी बैंक के शेयर में गिरावट है। बीएसई में आज सुबह 10.57 बजे इसका शेयर लगभग 5% की कमजोरी के साथ 32.60 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले आज सुबह यह 31.80 रुपये तक फिसल गया था। आज इस शेयर में कामकाज की भारी मात्रा देखने को मिल रही है। दो हफ्तों की औसत कारोबारी मात्रा 0.27 लाख के मुकाबले बीएसई में अब तक इसके 0.98 लाख शेयरों में कामकाज हो चुका है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख