शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबी नूवो (AB Nuvo) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो (Aditya Birla Nuvo) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 345 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कपंनी को 309 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह वार्षिक आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% घट कर 6545 करोड़ रुपये रही। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 6737 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 3% घट कर 6468 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछली समान अवधि में यह 6656 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
साल-दर-साल आधार पर कंपनी की प्रति शेयर आय पिछली तिमाही के 27 रुपये 26 पैसे के मुकाबले बढ़ कर 27 रुपये 40 पैसे हो गयी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:53 बजे यह 0.17% की कमजोरी के साथ 1095.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख