शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) : ऊँचे प्रावधानों के बाद भी मुनाफे में तेज बढ़त

बजाज फाइनेंस ने 2015-16 की दूसरी तिमाही में ऊँचे प्रावधानों और कामकाजी व्यय के बावजूद अपने मुनाफे में लगभग 42% की शानदार वृद्धि दर्ज की है।

शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में बाजार विश्लेषकों के अनुमानों की तुलना में कहीं बेहतर वृद्धि की वजह से ऐसा संभव हो पाया।

- 2015-16 की दूसरी तिमाही में मुनाफा 279.39 करोड़ रुपये दर्ज
- पिछले वर्ष की समान तिमाही के 197.15 करोड़ रुपये से 41.7% ज्यादा
- कुल आय 1232.21 करोड़ रुपये से 36.3% बढ़ कर 1679.93 करोड़ रुपये
- शुद्ध ब्याज आय (NII) 43% बढ़ कर 897 करोड़ रुपये
- अन्य आय 52% बढ़ कर 109 करोड़ रुपये
- ऋण नुकसान और प्रावधान 71% बढ़ कर 137 करोड़ रुपये
- सकल (ग्रॉस) एनपीए 1.41% से बढ़ कर 1.67%
- शुद्ध (नेट) एनपीए 0.48% से घट कर 0.46%
- दूसरी तिमाही में कंपनी ने 13.93 लाख नये ग्राहक जोड़े
- पिछले वर्ष की समान तिमाही के 9.78 लाख नये ग्राहकों से 42% ज्यादा

(शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख