शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने खरीदी जर्मनी की कंपनी

देश की दूसरी सबसे बड़ी टायर कंपनी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने जर्मनी की एक प्रमुख टायर वितरण कंपनी रीफेनकॉम (Reifencom GmbH) का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने यह सौदा 4.56 करोड़ यूरो यानी करीब 324 करोड़ रुपये में किया है। रीफेनकॉम यूरोप के 6 देशों - जर्मनी, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड और डेनमार्क में ऑनलाइन कारोबार करती है। इसके अलावा रीफेनकॉम जर्मनी में 37 स्टोर और सर्विस सेंटर भी चलाती है। अपोलो टायर्स ने एक बयान जारी कर कहा कि यूरोप में अधिग्रहण उनकी रणनीति का हिस्सा है। इस सौदे से अपोलो टायर्स को जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों में अपना वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन) चैनल बेहतर करने का मौका मिलेगा। रीफेनकॉम का सालाना कारोबार 14.7 करोड़ यूरो का है। यह अधिग्रहण एक से तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
कंपनी ने इस अधिग्रहण के बारे में सोमवार की शाम को बयान जारी किया था। आज सुबह से ही अपोलो टायर्स के शेयर में अच्छी मजबूती दिख रही है। सुबह करीब 11.40 बजे यह बीएसई में 4.00 रुपये या 2.54% की तेजी के साथ 161.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख