शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिगो (Indigo) का मुनाफा 24% बढ़ा, मगर शेयर में भारी गिरावट

indigoअक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में इंडिगो (IndiGo) नाम से विमानसेवा चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने पिछले 10 साल का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया है।

तीसरी तिमाही में इंडिगो का मुनाफ़ा 23.7% बढ़ कर 657.28 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। पिछले वित्त वर्ष 2014-15 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसने 531.57 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया था। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अच्छी आमदनी से इंडियो को यह शानदार मुनाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने का भी इसे फायदा मिला है। इंडिगो के प्रेसिडेंट आदित्य घोष ने कहा कि फ्लीट साइज, यात्रियों की संख्या बढ़ने और फ्यूल की कम कीमतों की वजह से प्रदर्शन अच्छा रहा।
बीती तिमाही में कंपनी की आमदनी 11.9% बढ़ कर 4,407.5 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी 3,938.79 करोड़ रुपये रही थी। बीती तिमाही में इंडिगो से 84 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इंडिगो ने 65.3 लाख यात्रियों को सेवाएँ दी थी।
बीती तिमाही के दौरान इंडिगो की ईंधन लागत (फ्यूल कॉस्ट) में भी करीब 20% की कमी दर्ज की गयी है। इस दौरान कंपनी की ईंधन लागत घट कर 1,165.86 करोड़ रुपये रह गयी, जो वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में 1,453.52 करोड़ रुपये थी।
हालाँकि इन तिमाही नतीजों के बाद आज सुबह से इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में भारी बिकवाली होती दिख रही है। सुबह करीब 9.55 बजे इसका शेयर 114.00 रुपये या 9.52% की गिरावट के साथ 1083.50 रुपये पर चल रहा है। मुनाफे में चल रही देश की कुछ चुनिंदा एयरलाइंस कंपनियों में एक इंडिगो की लिस्टिंग अभी नवंबर 2015 में ही हुई है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख