शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) का लाभ 64% घटा, शेयर 4.56% गिरे

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद शुक्रवार को बीएसई में ओएनजीसी (ONGC) के शेयर में गिरावट देखी गयी।

यह शेयर पिछले बंद स्तर 202.80 रुपये की तुलना में आज 200.00 रुपये पर खुला। दोपहर के कारोबार में यह 188.00 रुपये तक फिसल गया, हालाँकि बाद में इसके भाव में सुधार देखने को मिला। अंत में यह शेयर 9.25 रुपये (4.56%) की गिरावट के साथ 193.55 रुपये पर बंद हुआ है।
कल जारी आँकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 ओएनजीसी (ONGC) का लाभ 64% घट कर 1,285.62 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 3,571.2 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 4.64% घट कर 19,359.57 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली समान तिमाही में कंपनी की आय 20,302.02 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!