शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को 3,342 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को 3,342.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में बैंक को 333.98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस अवधि में बैंक की आय 11,808.34 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.7% घट कर 11,726.95 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16  की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का सकल एनपीए (Gross NPA) 9.68% के उच्चे स्तर  पर पहुंच गया है। पिछली समान तिमाही में बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) 3.85% रहा था। बैंक का शुद्ध एनपीए (Net NPA) 2.11% से बढ़ कर 5.67% हो गया है। 

इससे पहले शुक्रवार 12 फरवरी को बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर भाव 109.45 रुपये तक फिसला, जहाँ इसमें पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले 6.5% की गिरावट दिख रही थी। अंत में यह शेयर 1.60 रुपये (1.38%) की गिरावट के साथ 114.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!