शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी, शेयर में 12.03% की उछाल

इंडोको रेमेडीज को गोवा में (प्लांट I) ठोस खुराक सुविधा के निर्माण के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

गोवा में कंपनी के तीन फिनिश्ड खुराक सुविधाएं है। प्लांट I में ठोस खुराक, क्रीम्स, मलहम और तरल खुराक उत्पाद के उत्पादन की सुविधा है। इस सुविधा को यूके एमएचआरए, एमसीसी, दक्षिण अफ्रिका और टीजीए ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिल चुकी है। बीएसई में इंडोको रेमेडीज के शेयर में 32.15 रुपये या 12.03% की जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। कंपनी के शेयर 267.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 284.15 रुपये पर खुला। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!