शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को रायबरेली-जौनपुर बीओटी परियोजना के लिए मिला सीओडी

पीएनसी इन्फ्राटेक के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी रायबरेली को रायबरेली-जौनपुर बीओटी परियोजना के लिए

3 महीने पहले ही व्यावसायिक संचालन तारीख़ (सीओडी) मिल गया है। यह परियोजना तय समय से तीन महीने पहले यानी 27 फरवरी 2016 को पूरी हो चुकी है। इस परियोजना के साथ कंपनी के पोर्टफोलियों में 7 बीओटी और ओएमटी परियोजनाओं का परिचालन हुआ है।
बीएसई में दोपहर करीब 2.20 बजे पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयर 15.40 रुपये या 3.17% की मजबूती के साथ 500.70 रुपये पर चल रहा है। कारोबार के दौरान यह शेयर 510.30 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 485 रुपये तक फिसला। यह शेयर मंगलवार 485.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 488.40 रुपये पर खुला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2489.97 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएमए (DMA) के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख