शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने शुरू की 4 नयी शाखाएँ, शेयर मजबूत

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने तमिलनाडु में अपनी 4 नयी शाखाएँ शुरू की हैं।

ये शाखाएँ बैंक ने राज्य के अलंगुलम, सहपुरम, चोक्किकुलम और थिरुप्पलै में शुरू की हैं। इसके अलावा कंपनी के 70 लाख शेयरों में सौदे हुए हैं, जिससे कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर सोमवार को 87.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 89.50 पर खुला और कारोबार के दौरान 96.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 3.65 रुपये (4.16%) की बढ़त के साथ 91.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!