शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मूडीज ने घटाया रिलायंस कम्युनिकेशन (Reliance Communication) के लिए अपना क्रेडिट आउटलुक

रेटिंग एजेंसी मूडीज एनालिटिक्स ने अपनी क्रेडिट आउटलुक रिलायंस कम्युनिकेशन (Reliance Communication) के लिए ‘स्थिर’ से घटाकर ‘नकारात्मक’ कर दी है।

मूडीज एनालिटिक्स ने यह कदम रिलायंस कम्युनिकेशन द्वारा अपनी गैर-प्रमुख संपत्तियों की बिक्री में देरी करने से उठाया है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर गुरुवार के 50.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 49.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 50.60 रुपये और निचला स्तर 48.75 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.20 रुपये (0.40%) की बढ़त के साथ 50.40 रुपये पर ही सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!