शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने घटायी 0.25% सावधि जमा ब्याज दर

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने सावधि जमा ब्याज दर 0.25% घटाकर 7.50% कर दी है।

एक वर्ष की परिपक्वता की जमाओं पर यह दर 12 अप्रैल के प्रभाव से लागु होगी। बैंक ने कहा है कि 1 अप्रैल से लागु होने वाली एमसीएलआर आधारित ऋण दर के परिणामस्वरूप सावधि जमा ब्याज दर घटायी गयी है।
बीएसई में विजया बैंक का शेयर मंगलवार के 30.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 31.35 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 31.45 रुपये रहा है। करीब पौने 11 कंपनी के शेयर में 0.40 रुपये (1.29%) की मजबूती के साथ 31.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!