शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी इंटरप्राइसेज (Adani Enterprises) की ऑस्ट्रेलियाई खनन परियोजना को लगा झटका

ऑस्ट्रेलिया में अदाणी इंटरप्राइसेज (Adani Enterprises) की 21.7 अरब डॉलर की कोयला खनन परियोजना के सामने कानूनी अड़चन आ गयी है।

क्वींसलैंड के गैलिली बैसिन के मालिकों ने अदाणी इंटरप्राइसेज को मिले पट्टे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की संघीय अदालत में चुनौती दी है। अदालत में दाखिल आवेदन में कहा गया है कि क्वींसलैंड के खनन मंत्री एंटन लिनहैम ने पट्टे पर जमीन देते हुए अनियमितता बरती है। अदाणी इंटरप्राइसेज ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया है।
बीएसई में कल बुधवार को अदाणी इंटरप्राइसेज का शेयर 1.71% की बढ़त के साथ 80.40 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 81.55 रुपये और निचला स्तर 78.90 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्तों का इसका उच्च स्तर 3 जून 2015 को 574.25 रुपये और इसी अवधि में निचला स्तर 29 फरवरी 2016 को 58.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन