शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Solar Energy) ने पांच सोलर कंपनियों को खरीदा

सुजलॉन एनर्जी ने पांच सोलर कंपनियों को खरीदा है।

कंपनी ने टोरनाडो सोलरफार्म्स, आभा सोलरफार्म्स, आलोक सोलरफार्म्स और श्रेयास सोलरफार्म्स को कई अक्षय उर्जा परियोजनाओं को देश में लागू करने के लिए खरीदा है। हालाँकि कंपनी ने राशि का खुलासा नहीं किया हैं। कंपनी को हाल ही में महाराष्ट्र में 70 मेगावाट सोलर परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने जिन कंपनियों का अधिग्रहण किया है वर्तमान में उनका कोई परिचालन या संपत्ति नहीं है और इन कंपनियों का अधिग्रहण मुख्यता प्रस्तावित सोलर परियोजना के लिए एसपीवी की तरह से उपयोग किया जायेगा। बीएसई में सुजलॉन एनर्जी के शेयर सोमवार को 0.70 रुपये या 4.80% की बढ़त के साथ 15.28 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 15.37 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 14.87 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख