शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑड-ईवन का असर, इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) की बिक्री बढ़ी

दिल्ली सरकार द्वारा दोबारा ऑड-ईवन नियम लागु किये जाने का इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) की सीएनजी गैस की बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ा है।

इस सप्ताह में कंपनी की सीएनजी गैस की बिक्री उच्चतम स्तर प्रतिदिन 26.7 लाख किग्रा रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार के अनुसार वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान कंपनी ने प्रतिदिन 23.5-24 लाख किग्रा सीएनजी गैस की बिक्री की है। उन्होनें कहा कि 2015-16 में कंपनी की विकास दर 3-4% रही है, जबकि 2016-17 में हमें इसके 8-10% रहने की उम्मीद है। 

बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर सोमवार के 566.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 562.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 583.45 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 3.80 रुपये (0.67%) की बढ़त के साथ 570.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!