शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बाद आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) के शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का लाभ 36% घट कर 575.6 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 941.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी की आय 8608.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.60% बढ़ कर 9,524.09 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 3,192.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.53% घट कर 3,079.93 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा का 3,128 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.6% बढ़ कर 3,616 करोड़ हो गया है। तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटा मार्जिन 34.7% से बढ़ कर 38.1% हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी की आय 13% बढ़ कर 36,208.07 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 32,040.56 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में आइडिया सेल्युलर के शेयर में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर गुरुवार 126.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 122.50 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.35 बजे कंपनी के शेयर 4.85 रुपये या 3.83% की गिरावट के साथ 121.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!