शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केडीडीएल (KDDL) करेगी सहायक कंपनी में 4 करोड़ रुपये का निवेश

केडीडीएल (KDDL) अपनी सहायक कंपनी एथोस में 2,79,720 इक्विटी शेयरों की खरीद के जरिये 4 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एथोस तरजीही आवंटन आधार पर 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को अधिशुल्क के साथ 133 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर केडीडीएल को आवंटित करेगी। इसके साथ ही केडीडीएल की एथोस में हिस्सेदारी 72.01% से बढ़ कर 72.55% हो जायेगी।
बीएसई में केडीडीएल का शेयर कल सोमवार के 179.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ 179.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 184.70 रुपये और निचला स्तर 178.00 रुपये रहा है। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 1.30 रुपये (0.73%) की गिरावट के साथ 178.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!