शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से फेनोफाइब्रेट दवा के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह दवा वित्त वर्ष 2016-16 के पहली तिमाही के अंत तक आ सकती है। यह अनुमोदित एएनडीए (ANDA) एबीबीवीई के ट्राइकोर दवा के सूचीबद्ध दवा के बराबर है। फेनोफाइब्रेट दवा का उपयोग रक्त में उच्च स्तर के कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के इलाज के लिए किया जायेगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 805 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 807 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 795.15 रुपये पर फिसाल। पूर्वाह्न करीब 11.27 बजे कंपनी के शेयर 3.45 रुपये या 0.43% की गिरावट के साथ 802.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!