शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) जुटायेगी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से 1,360 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी मॉर्गेज ऋणदाता कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प (एचडीएफसी) ने बताया है कि कंपनी 1,360 करोड़ रुपये के सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

कंपनी ने कहा कि इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किया जायेगा। इन डिबेंचरों से जुटाये जाने वाले पैसे से कंपनी के लंबी अवधि वाले संसाधनों में वृद्धि की जायेगी। बीएसई में कल शुक्रवार को हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प का शेयर 3.75 रुपये (0.32%) की बढ़त के साथ 1,167.60 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 1,173.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 1,149.50 रुपये तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,370.80 रुपये और निचला स्तर 1,012.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख