शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कावेरी सीड्स, हिंदुस्तान युनिलीवर, ओएनजीसी, श्रीकलाहस्ति पाइप्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, शक्ति पम्प्स, जी एंटरटेनमेंट और टाइटन

आज मंगलवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें कावेरी सीड्स, हिंदुस्तान युनिलीवर, ओएनजीसी, श्रीकलाहस्ति पाइप्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, शक्ति पम्प्स, जी एंटरटेनमेंट और टाइटन शामिल हैं।


कावेरी सीड्स : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
हिंदुस्तान युनिलीवर : कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 3.52% की बढ़त हुई है और तिमाही आधार पर 0.44% की गिरावट आयी है।
ओनएजीसी : कंपनी, गुजरात स्टेट पेट्रोलियम का गैस ब्लॉक खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
श्रीकलाहस्ति पाइप्स : कंपनी का लाभ 55.7% की बढ़त के साथ 46.1 करोड़ रुपये रहा है।
वर्धमान टेक्सटाइल्स : कंपनी के निदेशक मंडल ने सहायक कंपनी में 40% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है।
शक्ति पम्प्स : बोर्ड ने 100 रुपये प्रति 15 लाख अनिवार्य परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के 10 रुपये प्रति 16,36,363 साधारण इक्विटी शेयरों में रूपांतरण को मंजूरी दे दी है।
जी एंटरटेनमेंट : जी एंटरटेनमेंट आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
टाइटन : कंपनी वित्त वर्ष 2016-17 में आभूषण कारोबार में 15-20% की बढ़त का लक्ष्य रख रही है।
एनआईआईटी : एनआईआईटी आज अपने वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
मैंगलोर केमिकल्स : कंपनी को तीव्र पानी की कमी के कारण अपना यूरिया संयंत्र बंद करना पड़ा। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख