शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास (Voltas) का तिमाही लाभ 49% बढ़ा, शेयर में 3% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में वोल्टास का लाभ 49% बढ़ कर 176 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 118 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1484 करोड़ रुपये के मुकाबले 26% बढ़ कर 1876 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 143 करोड़ रुपये से 29% बढ़ कर 185 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 384 करोड़ रुपये से बढ़ कर 386 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 13% बढ़ कर 5,832 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 5144 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में वोल्टास के शेयर आज मंगलवार को 325.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 345 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 316.70 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने के बाद 9.75 रुपये या 3.00% की बढ़त के साथ 335.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख