शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केसीपी शुगर ऐंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (KCP Sugar & Industries Corporation) को हुआ तिमाही और वार्षिक लाभ

केसीपी शुगर ऐंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (KCP Sugar & Industries Corporation) को पिछले वित्त वर्ष और इसकी आखरी तिमाही में हुए नुकसान के मुकाबले 2015-16 और इसकी चौथी तिमाही में लाभ हुआ है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 23.11 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 7.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके साथ ही कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में 8.75 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही, जबकि कंपनी को पिछले वर्ष 16.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि कंपनी की वार्षिक आय घटी है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय 510.27 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 515.52 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में केसीपी शुगर का शेयर गुरुवार के 28.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 29.50 रुपये खुला है। केसीपी शुगर के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 33.30 रुपये और निचला स्तर 12.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!