शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस ठेके की वजह से आयी ऑरियनप्रो सॉल्युशंस (Aurionpro Solutions) के शेयर में तेजी

ऑरियनप्रो सॉल्युशंस को एक बड़ा ठेका मिलने की खबर के बाद इसके शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही है।

ऑरियनप्रो सॉल्युशंस को नागपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसीएल) से ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका डिजिटल प्लेटफॉर्म को डिजाइन,कार्यान्वयन और संचालन के लिए मिला है। बीएसई में ऑरियनप्रो सॉल्युशंस के शेयर शुक्रवार 144.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को बढत के साथ 146.65 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.52 बजे कंपनी के शेयर 5.70 रुपये या 3.95% की बढ़त के साथ 149.95 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 103 रुपये का है जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 260 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!