शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकलॉयड रसेल इंडिया (McLeod Russel India) का शेयर 3% से अधिक नीचे गिरा

मैकलॉयड रसेल इंडिया (McLeod Russel India) के शेयर में आज 3% से अधिक गिरावट हुई है।

दरअसल कंपनी के तिमाही घाटे में बढ़त हुई है। कंपनी को पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में हुए 208 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 235.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। मगर मैकलॉयड रसेल की तिमाही आमदनी में मामूली बढ़त हुई है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 311.3 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 317.3 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। साथ ही कंपनी का वार्षिक लाभ 61.98 करोड़ रुपये से घट कर 14.57 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में मैकलॉयड रसेल इंडिया का शेयर सोमवार को 184.55 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 183.80 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान यह लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब पौने 2 बजे यह 5.75 रुपये या 3.12% की कमजोरी के साथ 178.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख