शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) जुटायेगी 20 करोड़ डॉलर

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के निदेशक मंडल ने कंपनी को 20 करोड़ डॉलर जुटाने की अमुमति दे दी है।

कंपनी यह रकम विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉंड जारी कर के जुटायेगी, जिन्हें सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जाना है। इसके अलावा इन विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉंडों के रूपांतरण के लिए नियामक फ्लोर मूल्य 861.84 रुपये होगा।
बीएसई में मंगलवार को ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर गिरावट के साथ 853.50 रुपये पर बंद हुआ। आज यह मजबूती के साथ 860.00 रुपये पर खुला है और शुरुआती कारोबार में 9.50 रुपये या 1.11% की बढ़त के साथ 863.00 रुपये पर चल रहा है। कंपनी के शेयर का पिछले एक महीने की अवधि में उच्च स्तर 892.40 रुपये और निचला स्तर 810.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!