शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) जुटायेगा 67.25 अरब रुपये

वित्त वर्ष 2016-17 में यस बैंक (Yes Bank) की 67.25 अरब रुपये जुटाने की योजना है।

बैंक को हाल ही में सरकार से 74% तक विदेशी निवेश बढ़ाने की अनुमति मिली है, जिसके बाद बैंक को मौजूदा वित्त वर्ष में यह रकम जुटाने की उम्मीद है। बैंक के प्रबंधक निदेशक राणा कपूर ने कहा है कि हमें 67.25 अरब रुपये की इक्विटी पूँजी जुटाने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी पहले ही मिली हुई है, जिसे एक बार में ही प्राप्त कर लिया जायेगा।
बीएसई में यस बैंक का शेयर बुधवार के 1,017.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,017.00 रुपये पर खुला और 1,052.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के दौरान बैंक के शेयर का निचला स्तर 1,011.30 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 31.50 रुपये या 3.10% की मजबूती के साथ 1,048.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख