शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने बीएसई को 500 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

कंपनी ने 500 करोड़ रुपये के सूचीबद्ध, कर योग्य, सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं। अदाणी ट्रांसमिशन ने इन गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों को शुक्रवार को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर आवंटित किया है। इसके अलावा कुछ ही दिन पहले इसने 750 करोड़ रुपये के और भी गैर परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये थे।
बीएसई में शुक्रवार को अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 0.50 रुपये या 1.55% की गिरावट के साथ 31.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के पूरे कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 42.60 रुपये और निचला स्तर 25.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख