शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power) के पावर प्लांट में देरी

गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power) ने गुजरात में अपने 51 मेगावाट विंड पावर प्लांट की शुरुआत में देरी की सूचना बीएसई को दी है।

कंपनी ने कहा है कि कंपनी की ईपीसी कॉंट्रैक्टर कंपनी लीटविंड श्रीराम मेनुफेक्च्रिंग की वित्त संबंधित समस्या के चलते इस संयंत्र की शुरुआत में देरी होगी। इस संयंत्र में अभी तक 34 में से केवल 8 विंड पावर जनरेटर ही लगाये गये हैं। हालांकि इस खबर का कोई नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बीएसई में गुजरात इंडस्ट्रीज पावर का शेयर शुक्रवार के 85.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 86.50 रुपये पर खुला है, जो कि अभी तक के कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.70 रुपये या 1.99% की बढ़त के साथ 87.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख