शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle) करेगी अलीबाबा से साझेदारी, शेयर चढ़े

मीडिया खबरों के मुताबिक नेस्ले इंडिया ने चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के साथ साझेदारी कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस नयी पहल के जरिए अलीबाबा के प्लेटफॉर्म पर 30 उत्पाद की ऑनलाइन बिक्री के लिए अभियान चलायेगी। बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 6,295 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 6700 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 6200 रुपये तक फिसला। अंत में यह 179.95 रुपये या 2.87% की बढ़त के साथ 6,459.35 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 60,545.97 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन,06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख